डेंगू में कौन से खाद्य पदार्थ प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 11:09

डेंगू बुखार में क्यों कम होते हैं 'प्लेटलेट्स':बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें आयरन, विटामिन बी 12, विटामिन सी और फोलेट

बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई शहरों में डेंगू-मलेरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। मच्छरों से होने वाले डेंगू बुखार के लिए तुरंत इलाज की जरूरत होती है। डेंगू के मरीजों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। प्लेटलेट्स की कमी की वजह से मरीज की मौत हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि डाइट का शुरू से ही ख्याल रखा जाए। आयुर्वेदाचार्य डॉ आर पी पराशर से जानते हैं प्लेटलेट्स को मेन्टेन रखने के लिए डाइट में क्या शामिल करें।

प्लेटलेट्स क्या है

प्लेटलेट्स छोटे ब्लड सेल्स होते हैं, जो खासतौर पर बोनमैरो में पाए जाते हैं। बॉडी में प्लेटलेट्स की कमी इस बात को दर्शाती है कि खून में बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो रही है। प्लेटलेट्स कम होने की इस स्थिति को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है।

कितनी होनी चाहिए प्लेटलेट्स की संख्या

एक स्वस्थ व्यक्ति में सामान्य प्लेटलेट काउंट 150 हजार से 450 हजार प्रति माइक्रोमीटर होता है। जब ये काउंट 150 हजार प्रति माइक्रोमीटर से नीचे चला जाता है, तो इसे लो प्लेटलेट माना जाता है।

डेंगू बुखार के लक्षण

डेंगू बुखार में सिरदर्द, मसल्स पेन, उल्टी, थकान होती है। दवाओं के जरिए इन लक्षणों को ठीक किया जा सकता है, लेकिन प्लेटलेट्स कम होने पर इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार हालत गंभीर होने पर प्लेटलेट काउंट में अचानक गिरावट आ सकती है। डेंगू के मरीजों में इसकी कमी की वजह से मरीज की मौत हो सकती है। इसका कम या ज्यादा होना यह तय करता है कि कोई व्यक्ति कितना स्वस्थ है। प्लेटलेट ब्लड सेल्स हैं जो ब्लड क्लॉटिंग में मदद करते हैं। जब इनकी कमी होती है, तो थकान, आसानी से चोट लगने और मसूड़ों से खून आने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। मेडिकल भाषा में इसे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया भी कहते हैं।

विटामिन बी-12

विटामिन बी-12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन बी-12 नॉन-वेजिटेरियन फूड्स में ज्यादा पाया जाता है। दूध, पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में भी विटामिन बी-12 पाया जाता है।

फोलेट

फोलेट एक बी विटामिन है, जो खून की कोशिकाओं के लिए जरूरी है। यह खाने-पीने की कई चीजों में पाया जाता है। इसे फोलिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है। इसके लिए आप मूंगफली, राजमा, संतरा, संतरे का रस आदि चीजों का सेवन बढ़ा सकते हैं।

विटामिन सी

विटामिन सी प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करता है। यह आयरन को अवशोषित करने में भी मदद करता है, जिससे प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन सी सप्लीमेंट लेने वाले रोगियों में प्लेटलेट काउंट बढ़ गया था। इसके लिए आम, अनानास, ब्रोकोली, हरी या लाल शिमला मिर्च, टमाटर और फूलगोभी का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

आयरन

आयरन बॉडी में ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए जरूरी है। साल 2012 के एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि आयरन ने एनीमिया वाले मरीजों में प्लेटलेट काउंट को बढ़ा दिया था। इसके लिए कद्दू के बीज, मसूर की दाल, मांस और फलियों का सेवन कर सकते हैं।

बुखार आने पर क्या करें

बुखार के समय मरीज का प्लेटलेट काउंट समय-समय पर चेक करवाते रहना चाहिए, जिससे प्लेटलेट्स को कम होने से रोका जा सके। इसके साथ-साथ डाइट में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले न्यूट्रिशन डाइट को शामिल करना चाहिए।

पपीते का रस

एक अध्ययन में पाया गया कि पपीते के पत्ते के रस से जानवरों में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ गया था। जबकि मनुष्यों पर इसके प्रभाव का परीक्षण करने के लिए और ज्यादा शोध की जरूरत है। हालांकि कम मात्रा में इसका सेवन करने से कोई समस्या नहीं होगी। डेंगू बुखार के रोगियों के लिए एक अन्य अध्ययन में बताया गया है कि पपीते के पत्ते का रस प्लेटलेट काउंट बढ़ा सकता है।

चुकंदर

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को आप अपने खाने में शामिल कर सकती हैं। आप इसका सलाद और जूस बनाकर भी सेवन कर सकती हैं। एंटीऑक्सीट्डेंट से भरपूर चुकंदर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सभी जरूरी गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।

आंवला

ये एक आयुर्वेदिक उपचार है। आंवले में मौजूद विटामिन-सी शरीर में प्लेटलेट्स का उत्पादन बढ़ाता है, इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। इसका नियमित सेवन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर दिन सुबह खाली पेट 3 से 4 आंवला खाएं। आप इसका सेवन चुकंदर के जूस में डालकर भी कर सकती हैं। इसके अलावा ये चीजें भी हो सकती हैं मददगार प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन करें। गाजर का नियमित सेवन करें। नारियल पानी का सेवन करें। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स प्लेटलेट्स बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

बकरी का दूध भी प्लेटलेट्स बढ़ाने में बहुत लाभकारी होता है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इन खाद्य पदार्थों को पका कर खाने की जगह कच्चा ही खाएं। साथ ही ध्‍यान रहे कि डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। इसलिए यह जरूरी है कि इसके लिए अपनी मर्जी से कोई भी उपचार न करें। बल्कि होम रेमेडीज के लिए भी डॉक्टर के परामर्श पर भरोसा करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info